Skip to content
All articles
· 1 min read

संस्कृत में विशेषण एवं विशेष्य | 20 उदाहरण सहित सरल व्याख्या

संस्कृत में विशेषण और विशेष्य का अर्थ, पहचान तथा लिङ्ग-वचन-विभक्ति के अनुसार प्रयोग 20 सरल उदाहरणों सहित जानें।

By SanskritLearn

संस्कृत में विशेषण एवं विशेष्य का प्रयोग भूमिका संस्कृत भाषा में किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या पदार्थ की विशेषता बताने वाले शब्द को “विशेषण” कहते हैं तथा जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है, उसे “विशेष्य” कहते हैं। उदाहरण— सुन्दरः बालकः। यहाँ ‘सुन्दरः’ विशेषण है और ‘बालकः’ विशेष्य है। अर्थात्—सुन्दर बालक। विशेषण-विशेष्य का मुख्य नियम संस्कृत में विशेषण और विशेष्य के बीच लिङ्ग, वचन और विभक्ति की समानता होती है। विशेषणं विशेष्यस्य लिङ्ग-वचन-विभक्तिभिः समानं भवति।

२० उदाहरण — विशेषण एवं विशेष्य क्र. संस्कृत वाक्य विशेषण विशेष्य हिन्दी अर्थ

  1. सुन्दरः बालकः पठति। सुन्दरः बालकः सुन्दर बालक पढ़ता है।
  2. चतुरा बालिका लिखति। चतुरा बालिका चतुर बालिका लिखती है।
  3. विशालं भवनम् अस्ति। विशालम् भवनम् विशाल भवन है।
  4. शीतलं जलम् अस्ति। शीतलम् जलम् जल ठंडा है।
  5. हरितः वृक्षः अस्ति। हरितः वृक्षः हरा वृक्ष है।
  6. रमणीया वाटिका अस्ति। रमणीया वाटिका सुन्दर वाटिका है।
  7. मधुरं फलम् अस्ति। मधुरम् फलम् फल मीठा है।

8 परिश्रमी छात्रः सफलः भवति। परिश्रमी छात्रः मेहनती छात्र सफल होता है।

  1. श्वेता धेनुः अस्ति। श्वेता धेनुः सफेद गाय है।
  2. नीलं आकाशम् अस्ति। नीलम् आकाशम् आकाश नीला है।
  3. दीर्घः मार्गः अस्ति। दीर्घः मार्गः मार्ग लम्बा है।
  4. प्राचीनं मन्दिरम् अस्ति। प्राचीनम् मन्दिरम् प्राचीन मन्दिर है।
  5. सुन्दर्यः बालिकाः नृत्यन्ति।सुन्दर्यः बालिकाः सुन्दर बालिकाएँ नृत्य करती हैं।
  6. उद्यमिनः छात्राः पठन्ति। उद्यमिनः छात्राः परिश्रमी छात्र पढ़ते हैं।
  7. विशाला: वृक्षा:सन्ति।विशाला: वृक्षा: विशाल वृक्ष हैं।
  8. मधुराणि फलानि सन्ति। मधुराणि फलानि मीठे फल हैं।
  9. शुभ्राणि वस्त्राणि शोभन्ते। शुभ्राणि वस्त्राणि सफेद वस्त्र सुशोभित होते हैं।
  10. सुन्दरस्य बालकस्य चित्रम् अस्ति। सुन्दरस्य बालकस्य सुन्दर बालक का चित्र है।
  11. सुन्दर्यै बालिकायै पुरस्कारः दीयते।सुन्दर्यै बालिकायै सुन्दर बालिका को पुरस्कार दिया जाता है।
  12. वीरेभ्यः सैनिकेभ्यः सम्मानः दीयते। वीरेभ्यः सैनिकेभ्यः वीर सैनिकों को सम्मान दिया जाता है।