Skip to content
All questions
Class 10

What is pratyay

Question · asked by Tt

Tell me it's definition

Answer · SanskritLearn team · 28 Aug 2026

प्रत्यय किसे कहते हैं? कक्षा 10 CBSE संस्कृत — पाठ्यक्रमानुसार संक्षिप्त परिचय

परिभाषा— जो वर्ण अथवा वर्णसमूह धातु या प्रातिपदिक के अन्त में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता उत्पन्न करता है और नए शब्द का निर्माण करता है, उसे प्रत्यय कहते हैं।

उदाहरण—

पठ् + तव्यत् → पठितव्यम् कृ + अनीय → करणीयम् धन + मतुप् → धनवान् गुण + तल् → गुणता कक्षा 10 CBSE में निर्धारित प्रत्यय

CBSE कक्षा 10 संस्कृत (Communicative), सत्र 2026–27 में प्रत्यय से प्रकृति-प्रत्यय संयोजन एवं वियोजन पूछा जाता है। पाठ्यक्रम में निम्न प्रत्यय निर्धारित हैं:

  1. कृत्-प्रत्यय — तव्यत्, अनीयर्
  2. तद्धित-प्रत्यय — मतुप्, ठक्, त्व, तल्
  3. स्त्री-प्रत्यय — टाप्, ङीप्

सरल रूप में याद रखें

प्रकृति + प्रत्यय = नया शब्द

जैसे— कृ + तव्यत् = कर्तव्यम् कृ + अनीयर् = करणीयम् धन + मतुप् = धनवान् मित्र + त्व = मित्रत्वम् सरल + तल् = सरलता

परीक्षा की दृष्टि से: प्रत्यय वाले प्रश्नों में सामान्यतः प्रकृति और प्रत्यय को अलग करना तथा उचित प्रत्यय लगाकर शब्द बनाना महत्वपूर्ण है। CBSE के 2026–27 पाठ्यक्रम में प्रत्यय के लिए 4 अंक निर्धारित हैं।

Note- परीक्षा के लिए Articles मे दिया गया है।वहाँ अवश्य्य पढ़े ।

Have a similar doubt?

Ask your question